जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से दूसरे दिन भी सीआईडी की लंबी पूछताछ, देर शाम छोड़ा गया
| Jul 29, 2026, 22:31 IST
रांची, 29 जुलाई (हि.स.)। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से सीआईडी ने बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ के दौरान भर्ती प्रक्रिया और जांच से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर उनसे विस्तृत जानकारी ली गई। देर शाम पूछताछ पूरी होने के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई। 31 जुलाई को सीआईडी ने ख्यांगते को पूछताछ के लिए फिर बुलाया है।
सूत्रों के अनुसार, सीआईडी के अधिकारियों ने एल. ख्यांगते से परीक्षा संचालन, चयन प्रक्रिया और अन्य संबंधित मामलों पर सवाल पूछे। जांच एजेंसी उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य आरोपितों के बयानों का मिलान कर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

