home page

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भूपेश बघेल समेत कई नेता

 | 

रामगढ़, 10 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा स्थित आवास पर उनकी मां रूपी सोरेन के निधन पर शोक जताने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई नेताओं ने रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर संवेदना जताई।

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव और गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी भी नेमरा पहुंचे। उन्होंने रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री तथा उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश