home page

सड़क किनारे के सूखे पेड़ों हटाने में जुटा वन विभाग

 | 
सड़क किनारे के सूखे पेड़ों हटाने में जुटा वन विभाग


रामगढ़, 13 अगस्त (हि.स.)। रामगढ़ शहर में सड़क किनारे सूखे और जर्जर पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया वन विभाग ने शुरू कर दी है। राहगीरों की सुरक्षा को लेकर सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने इस संबंध में पहल की थी। इसके बाद वन विभाग ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए चिन्हित सूखे और खतरनाक पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया पूरी कर समस्या का समाधान कर दिया।

बरसात के मौसम में तेज हवा और बारिश के दौरान इन पेड़ों के गिरने से राहगीरों, दोपहिया एवं चारपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है।

क्षेत्र की जनता से जुड़ी किसी भी समस्या की जानकारी मिलने पर वे उसे संबंधित विभाग और अधिकारियों के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे, ताकि समय रहते उसका समाधान हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश