home page

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर लोगों को चूना लगाने वाले चार अपराधी गिरफ्तार

 | 
एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर लोगों को चूना लगाने वाले चार अपराधी गिरफ्तार


एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर लोगों को चूना लगाने वाले चार अपराधी गिरफ्तार


एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर लोगों को चूना लगाने वाले चार अपराधी गिरफ्तार


रामगढ़, 29 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के ग्रामीण इलाकों में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर ठगों का एक गिरोह आम नागरिकों को चूना लगा रहा था। एटीएम मशीन में ही एटीएम कार्ड फंसाकर फर्जी हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कराकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले इस गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने कर दिया है। गुरुवार को पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने इस पूरे मामले की जानकारी प्रेस वार्ता कर दी।

उन्होंने बताया कि चार अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से विभिन्न बैंकों के 18 एटीएम कार्ड, पांच मोबाइल, दो स्कूटी, एटीएम से छेड़छाड़ करने वाले टूल्स और नगद रुपए बरामद हुए हैं। पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर लोगों के एटीएम का प्रयोग कर पैसे की अवैध निकासी करने के मामले में बासल थाना दर्ज की गई है।

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मुकेश कुमार लुनायत के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने बरकाकाना ओपी अंतर्गत एसबीआई एटीएम के पास चार संदिग्ध व्यक्तियों को दो स्कूटी पर घूमते हुए देखा। टीम ने उन्हें पकड़ा गया तो उनकी पहचान मनीष कुमार, मो आसिफ, सूरज कुमार और आयुष कुमार के रूप में हुई।

गिरफ्तार सभी लोगों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से विभिन्न बैंकों का 18 एटीएम कार्ड, 8970 नगद, एटीएम में छेड़छाड़ करने के लिए प्रयुक्त इंजीनियरिंग टूल्स पाए गए। गिरफ्तार चारों लोगों से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने पिछले कुछ दिनों में एटीएम में किए गए छेड़छाड़ और पैसे की अवैध निकासी की बात स्वीकारी।

पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि सभी चारों अपराधी उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य के रहने वाले हैं। मनीष कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला अंतर्गत भटनी थाने के रामपुर कारखाना का रहने वाला है। लेकिन वह वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर, सेक्टर 63, नोएडा थाना क्षेत्र के छजारसी में रह रहा था। आसिफ भी उसी के साथ रह रहा था, लेकिन वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के केलवाही थाने के मलमल गांव का रहने वाला है। सूरज कुमार पटना जिले के पंडारक थाने के अजगरा गांव का रहने वाला है। लेकिन वर्तमान में वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के विकास नगर गौशाला में रह रहा था। साथ ही उसका चौथा साथी आयुष कुमार बिहार के नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर गांव का रहने वाला था।

पतरातू एसडीपीओ ने बताया कि ये सभी लोग मिलकर रामगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर रहे थे। ग्राहकों का एटीएम मशीन में फंसा कर उन्हें फर्जी हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराते थे। नंबर पर बात करने वाला व्यक्ति ग्राहकों को सीधे बैंक भेजता था और इस बीच उनके एटीएम से पैसे की निकासी कर लेते थे।

छापेमारी दल में पतरातू इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, बासल थाना प्रभारी अनंत कुमार, पतरातू थाना प्रभारी विकास आर्यन, भुरकुंडा ओपी प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, टेक्निकल सेल के पदाधिकारी मो नौशाद सहित अन्य शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश