home page

मां बांग्ला मंदिर में जरूरतमंदों के बीच भोजन और पानी का वितरण

 | 
मां बांग्ला मंदिर में जरूरतमंदों के बीच भोजन और पानी का वितरण


रांची, 08 मई (हि.स.)। भारतीय एकता कमेटी की ओर से शुक्रवार को काली अस्थान रोड स्थित मां बंगला मंदिर परिसर में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन के डब्बे, पानी की बोतल और मिठाई के लिए राशि का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा ने किया।

इस दौरान गुलाम मुस्तफा ने कहा कि मानवता और इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद, गरीब और बीमार लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा नेक कार्य है। समाज के सभी लोगों को जाति और धर्म से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। यदि लोग मिल-जुलकर मानव सेवा के कार्यों में भागीदारी निभाएं तो कई जरूरतमंदों को राहत मिल सकती है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में मौजूद लोगों के बीच भोजन सामग्री और पानी का वितरण किया गया।

भारतीय एकता कमेटी की ओर से कहा गया कि भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम में कमेटी के कई सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar