झारखंड : पांच डीएसपी का तबादला, सात को मिली पोस्टिंग
| May 23, 2026, 20:36 IST
रांची, 23 मई ( हि.स.)। झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस के डीएसपी रैंक के पांच अधिकारियों का तबादला किया है।
जबकि पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे सात अधिकारियों को पोस्टिंग दी है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने इससे संबंधित आदेश शनिवार को जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक दिलीप खलखो को दुमका एसडीपीओ, संदीप भगत को दुमका मुख्यालय डीएसपी, पूजा कुमारी-दो को महुआडांड़ एसडीपीओ, मुकेश कुमार महतो, वशिष्ठ नारायण सिंह, प्रदीप कुमार-एक व चंदन कुमार वत्स को आईआरबी-आठ, कौशर अली, मनोज कुमार व मनोज कुमार सिंह को एसीबी, रोहित कुमार रजवार को मुसाबनी प्रशिक्षण केंद्र भेजा गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

