home page

फायर सर्विस टीम ने दी आग से बचाव की जानकारी

 | 
फायर सर्विस टीम ने दी आग से बचाव की जानकारी


फायर सर्विस टीम ने दी आग से बचाव की जानकारी


रामगढ़, 14 अप्रैल (हि.स.)। अग्निशमन विभाग रामगढ़ के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर अग्निशमन सेवा सप्ताह के जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला अग्निशमन पदाधिकारी महेंद्र सिंह के नेतृत्व में चट्टी बाजार स्थित श्याम कॉम्प्लेक्स, कनक ज्वेलर्स और बिग शॉप में लोगों को आग से बचने के उपाय बताया गया।

मौके पर उन्होंने सुरक्षित विद्यालय, अस्पताल, मॉल सिहत अन्य स्थानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि 14 से 20 अप्रैल तक जिले में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान स्कूलों, कॉलेज, मॉल और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। वहीं प्रधान फायरमैन सकलदेव यादव, अब्बास अली और अग्नि चालक रविंद्र गोप ने आग लगने की स्थिति में संयम बरतने की सलाह दी।

इस अवसर पर अरुण बगड़िया, लोकेश बगड़िया, अनिल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, महेश सिंह, अजीत अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश