home page

विद्युत चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

 | 
विद्युत चोरी के आरोप में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज


रामगढ़, 28 अप्रैल (हि.स.)। विद्युत ऊर्जा चोरी के आरोप में रामगढ़ थाना में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज की गई है। इस मामले में कनीय विद्युत अभियंता रोहित कुमार तिवारी ने रामगढ़ थाना में एक आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। आवेदन में कहा है कि सोमवार को विद्युत ऊर्जा चोरी रोकथाम के लिए एक छापेमारी दल का गठन किया गया था।

जिसमें सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार सिंह, प्रधान सारणी सुरेंद्र राम, राजनाथ महतो एवं मानवबल सुजीत कुमार के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते मुर्रामबारी निवासी गोवर्धन महतो पर 7,500, कैथा निवासी रामकुमार करमाली पर 5,500, बाजार समिति के पीछे निवासी विजय कुमार गुप्ता पर 5,500 और बड़की नदी लोधमा निवासी श्रीकांत पांडे पर 35,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने (कांड संख्या 99/26) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश