home page

विश्व वॉलीबॉल दिवस पर महिला खिलाड़ियों का सम्मान, इनर व्हील क्लब ने दिए ट्रैकसूट और जूते

 | 
विश्व वॉलीबॉल दिवस पर महिला खिलाड़ियों का सम्मान, इनर व्हील क्लब ने दिए ट्रैकसूट और जूते


विश्व वॉलीबॉल दिवस पर महिला खिलाड़ियों का सम्मान, इनर व्हील क्लब ने दिए ट्रैकसूट और जूते


रामगढ़, 08 जुलाई (हि.स.)। विश्व वॉलीबॉल दिवस के अवसर पर बुधवार को इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से जिले की प्रतिभाशाली महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। पोचरा, बरकाकाना की खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, खेल के प्रति समर्पण और उपलब्धियों के लिए सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्य खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए वॉलीबॉल मैच देखने भी पहुंचीं। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनके प्रशिक्षण, खेल संबंधी अनुभवों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली तथा उन्हें निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए इनर व्हील क्लब की ओर से ट्रैकसूट और खेल के जूते भी भेंट किए गए। क्लब की पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल ऐसे खिलाड़ियों को उचित अवसर और संसाधन उपलब्ध कराने की है, ताकि वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करता है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की अध्यक्ष श्वेता जैन, सचिव नवलजीत कौर, प्रियंका जैन, नीरू साहनी, जसविंदर होरा, निधि चौधरी, अंबाली जैन, गुरबक्स सैनी सहित क्लब की अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश