किसानों को मिलेगा उपज का बेहतर मूल्य संवर्द्धन : उपायुक्त
रांची, 26 मई (हि.स.)। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सिद्धो-कान्हो कृषि और वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड (सिद्धकोफेड), रांची के निदेशक मंडल की बैठक मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित की गई।
बैठक में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने, किसानों की आय बढ़ाने और नए कृषि आधारित कार्यों को गति देने को लेकर कई निर्णय लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य संवर्द्धन मिलेगा और सहकारिता क्षेत्र मजबूत होगा।
इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। बैठक में रुदिया और ओरमांझी में प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने को मंजूरी दी गई।
यहां मिलेट प्रसंस्करण इकाई के साथ करंज एवं साल बीज के ऑयल एक्सट्रैक्टर मशीन लगाए जाएंगे। संघ के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति का भी निर्णय लिया गया।
बताया गया कि संघ के वर्तमान 17 प्राथमिक सदस्यों के अलावा 34 एमपीसीएस ने पूर्ण अंश राशि जमा कर सदस्यता के लिए आवेदन किया है, जबकि 255 एमपीसीएस ने आवेदन शुल्क जमा किया है। बैठक में रुदिया और ओरमांझी में प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने को मंजूरी दी गई। यहां मिलेट प्रसंस्करण इकाई के साथ करंज और साल बीज के ऑयल एक्सट्रैक्टर मशीन लगाए जाएंगे। जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्देश दिया गया।
संघ के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति का भी निर्णय लिया गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि इन फैसलों से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा और सहकारिता क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

