home page

प्रधान डाकघर में पोस्ट मास्टर को दी गई विदाई

 | 
प्रधान डाकघर में पोस्ट मास्टर को दी गई विदाई


रामगढ़, 12 मई (हि.स.)।

रामगढ़ प्रधान डाक घर में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रधान डाक घर में स्थापित पोस्टमास्टर मनोज कुमार का स्थानांतरण रांची आईडीसी में होने के उपलक्ष्य में किया गया था।

समारोह की अध्यक्षता रामेश्वर प्रसाद व संचालन मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने किया।

मौके पर सभी ने एक स्वर में कहा कि पोस्टमास्टर मनोज कुमार का कार्यकाल बहुत ही सराहनीय और अच्छा रहा। जिसमें उन्होंने सभी कर्मचारियों को एक सूत्र में बांधकर डाकघर की सभी जन कल्याणकारी सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया।

उनका कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग विभाग के प्रति समर्पण की भावना हमेशा याद दिलाता रहेगा। सभी कर्मचारियों ने उनके नए कार्य स्थल के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से नरेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, विजय कुमार चौधरी, अमित कुमार, प्रिया वर्णवाल, रिमझिम कुमारी, बबीता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश