home page

रामगढ़ महाविद्यालय में कार्यालय सहायक को दी गई विदाई

 | 
रामगढ़ महाविद्यालय में कार्यालय सहायक को दी गई विदाई


रामगढ़, 23 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ महाविद्यालय के कार्यालय सहायक आनंद शारदेय के सेवानिवृत होने पर सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रत्ना पांडेय ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि आनंद एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं, जिस कार्य की जिम्मेदारी दी जाती है उसे बखूबी निभाते हैं। उन्हाेंने कहा कि वे आनंद के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं डॉ रामाज्ञा सिंह ने कहा कि शिक्षक, सहकर्मी और विद्यार्थियों के साथ समन्वय बनाने की कला उनमें भरा हुआ है। महाविद्यालय के बर्सर सह जंतु शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार उपाध्याय ने कहा कि आनंद शारदेय की तरह शारीरिक रूप से स्वास्थ्य रह कर सफलतापूर्वक कार्यकाल पूरा करना सबके वश की बात नहीं है। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनामिका प्रिया और योगेंद्र राम ने संयुक्त रूप से किया।

वहीं आनंद कृष्ण शारदेय ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे काम करने के साथ व्यक्तिगत संबंध बनाने और उसे बचाए रखने का प्रयास करते हैं। उनका यह प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रो रोज उरांव, डॉ बलवंती मिंज, डॉ विजेता तिग्गा, डॉ शालिनी प्रकाश, डॉ महेंद्र पांडेय, प्रो साजिद हुसैन, प्रो बीरबल महतो, प्रो मोहित जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश