इंटरसिटी डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बिखेरा हुनर का जलवा
रांची, 01 नवंबर (हि.स.)। श्री राम-भरत मिलाप समिति, रांची की ओर से आयोजित रेगुलेशन-2026 इंटरसिटी डांस प्रतियोगिता में रविवार को प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मोमेंटो और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
ग्रुप डांस प्रतियोगिता में फैंटेसी कल्चरल अकादमी के सीनियर ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। गुमनाम अग्नि ग्रुप दूसरे और फैंटेसी कल्चरल अकादमी का जूनियर ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा।
निर्णायक मंडल के सदस्य सुरजीत जोश, जयंत मिश्रा और राम कुमार के निर्णय के अनुसार, सोलो जूनियर वर्ग में रियान मजूमदार ने प्रथम, आकृति भारद्वाज ने द्वितीय और अनिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, सोलो सीनियर वर्ग में गायत्री कुमारी प्रथम, हर्षवर्धन द्वितीय और दीपांशी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।
समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी।
कार्यक्रम में महामंत्री नम्रता सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि मंच संचालन रोहित आरके ने किया। आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा मारवाड़ी युवा मंच की रांची दक्षिण शाखा तथा मां सुभद्रा ग्रुप, धुर्वा की 15 महिला स्वयंसेविकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।-----------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

