रामगढ़ में फाल्गुन धूम ने बिखेरी रंगों की छटा
रामगढ़, 02 मार्च (हि.स.)। मारवाड़ी युवा मंच चेतना शाखा की ओर से आयोजित फाल्गुन धूम कार्यक्रम रंग, उमंग और उत्साह का पर्व बना। बंधन बैंक्वेट में आयोजित कार्यक्रम में नगरवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कोबरा आर्मी प्री-प्राइमरी स्कूल की प्रधानाचार्या मंजू सिवाच उपस्थित थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वास्थ्य और मिशन कैंसर जागृति की प्रांतीय संयोजक आशीष अग्रवाल ने कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर कुल 35 आकर्षक स्टॉल लगाए गए थे। इनमें ज्वेलरी, परिधान, सिल्वर आभूषण, कान्हा पोशाक और एक्सेसरीज़, फूड स्टॉल, गॉरमेट, बेकरी, स्टेशनरी आइटम सहित अनेक प्रकार के काउंटर शामिल थे। धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, पुरुलिया और रांची से आए स्टॉल धारकों ने भी कार्यक्रम की शोभा और आकर्षण बढ़ाया।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ नीति बरेलिया, सचिव मनीषा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लवली अग्रवाल, मिली अग्रवाल, मीनू बगड़िया सहित अन्य सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित थीं। आयोजन का संचालन प्रोजेक्ट इंचार्ज पूजा अग्रवाल और दीक्षा अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

