home page

नकली मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा

 | 
नकली मिनी शराब फैक्ट्री का खुलासा


चतरा, 30 सितंबर (हि.स.)। उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने वशिष्ठनगर-जोरी थाना क्षेत्र के औरवा गांव में छापेमारी कर नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया। यहां स्पिरिट में कैरेमल और एसेंस मिलाकर विभिन्न ब्रांड के नाम पर नकली शराब तैयार की जा रही थी।

मौके से रॉयल स्टैग, रॉयल चैलेंज और आईकोनिक के नाम की 391 पेटियों में 9,888 बोतल यानी करीब 3,511 लीटर शराब बरामद हुई। इसके अलावा 1,560 लीटर स्पिरिट, करीब 2,000 लीटर तैयार रंगीन शराब, कैरेमल, नकली लेबल, ढक्कन, खाली बोतलें और तीन पंचिंग मशीन जब्त की गईं।

छापेमारी के दौरान आरोपी फरार हो गए। मामले में दिलीप यादव, अरुण कुमार तिवारी और मिथिलेश कुमार यादव सहित अन्य के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी