home page

लोजपा रामविलास की जिला कमेटी का विस्तार, विनय बने महासचिव

 | 
लोजपा रामविलास की जिला कमेटी का विस्तार, विनय बने महासचिव


रामगढ़, 01 अक्टूबर (हि.स.)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की रामगढ़ जिला कमेटी का गुरुवार को विस्तार किया गया। जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने संगठन का विस्तार करते हुए सेंट्रल सौंदा निवासी विनय सिंह को जिला महासचिव, संजय पासवान और धनंजय कुमार को जिला सचिव मनोनीत किया।

नव मनोनीत जिला पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी की विचारधारा और विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

झारखंड प्रदेश सचिव केवल पासवान ने तीनों नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए पदाधिकारी संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मनोयन पर अर्जुन पासवान, शिवानी सिन्हा, श्याम चंद्रवंशी, गणेश पासवान, राखी देवी, मीनू रॉय, अमर राम, रामदास पासवान, अजीत विश्वकर्मा, अमित कुमार, लखी राम, रणजीत मिश्रा, ऋषिकेश पांडा, राजेंद्र नायक, रितेश गुप्ता, अजीत प्रसाद, निर्मल महतो, सिकंदर यादव सहित पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश