home page

क्लब की बैठक में मूलभूत सुविधाएं बहाल करने पर जोर

 | 
क्लब की बैठक में मूलभूत सुविधाएं बहाल करने पर जोर


रांची, 26 अप्रैल (हि.स.)। तरुण संगम क्रिकेट क्लब के पूर्व खिलाड़ियों की बैठक रविवार को बिड़ला मैदान में प्रकाश वल्लभ सहाय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक में मैदान की मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। सबों ने मैदान की साफ-सफाई, समतलीकरण, चेंजिंग रूम, टॉयलेट, पानी की व्यवस्था, हाईमास्ट लाइट और टर्फ विकेट निर्माण करने की मांग रखी। साथ ही अकादमी को विकसित करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर चर्चा हुई। इसके अलावे बैठक में हाल ही में रांची जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित लीग में सात्विक मेमोरियल क्रिकेट कप के फाइनल में क्लब की जीत के उपलक्ष्य में तीन मई 2026 को खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन करते हुए सुनील सिंह ने बताया गया कि 1964 में स्थापित तरुण संगम क्लब कई बार सेमीफाइनल तक पहुंचकर भी खिताब से वंचित रहा, लेकिन सत्र 2025-26 में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।

कार्यक्रम के लिए रांची की महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार, वार्ड पार्षद मीनू कुमारी और पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में तरुण डीकोस्टा, सपन साहा, सुनील सिंह, किशन अग्रवाल, अमरनाथ चौधरी, शंभू सिन्हा, विभूति भूषण प्रसाद, इंद्रजीत सिंह सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar