home page

कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में हाथी संरक्षण जागरूकता पखवाड़ा शुरू

 | 
कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में हाथी संरक्षण जागरूकता पखवाड़ा शुरू


रांची, 28 जुलाई (हि.स.)। कांके रोड स्थित कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में मंगलवार से हाथी संरक्षण जागरूकता पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन आगामी 12 अगस्त 2016 तक चलेगा।

अभियान के पहले दिन प्रातःकालीन सभा में विद्यार्थियों ने हाथियों के संरक्षण का संकल्प लिया और हाथियों के मुखौटे पहनकर जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से बच्चों ने लोगों को जंगलों के संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में हाथियों और अन्य वन्यजीवों की महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत कराया। इसके साथ ही विद्यार्थियों में हाथियों और अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना देने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।

विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मानव-हाथी संघर्ष, दुर्घटनाओं में हाथियों की मौत और जंगलों का लगातार सिमटना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूकता अभियान बच्चों में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करेंगे।

उन्होंने बताया कि पखवाड़े का समापन 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों और संरक्षण संदेश के साथ किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय में पूरे पखवाड़े के दौरान हाथी संरक्षण विषय पर पेंटिंग, निबंध, भाषण, शैक्षणिक भ्रमण, नुक्कड़ नाटक और अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar