टाटीसिलवे क्षेत्र के कई इलाकों में 31 को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
रांची, 30 जुलाई (हि.स.)। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, टाटीसिलवे के अधीन (आरडीएसएस) कार्य करने के लिए टाटीसिलवे फीडर के क्षेत्र में आने वाले इलाकों में शुक्रवार को रांची के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग की ओर से गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।
राजधानी के जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी उनमें हेसल नियर बाह्य फल एंट्री गेट पावर हाउस-टाटीसिलवे के अंगारा फीडर के क्षेत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 तक होगा। इस क्षेत्र में स्टैंगिंग का कार्य किया गया।
इसके अलावा पावर हाउस टाटीसिलवे
क्षेत्र के महुआ टोली में ट्रांसफार्मर चार्ज और पोल इरेक्शन का कार्य किया जाएगा। इससे इससे संबंधित क्षेत्र में सुबह 11.30 बजे दोपहर 03 बजे तक मेंटनेंस का काम किया जाएगा।
इस इलाके का पूरा फीडर बंद रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

