मेजर ध्यानचंद हॉकी चैंपियनशिप में आठवें दिन हुए आठ मुकाबले
सिमडेगा, 05 सितंबर (हि.स.)।
मेजर ध्यानचंद सीनियर सिमडेगा जिला 21 वीं हॉकी चैंपियनशिप के आठवें दिन शनिवार को पुरुष वर्ग के आठ मुकाबले खेले गए। हॉकी सिमडेगा एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता सेंट मैरीज हाई स्कूल सामटोली ने कुडपानी बी को 8-0 से हराया।
वहीं टाटा सीनी जलडेगा ने आरसी कोचेडेगा को 1-0, मुरीन ब्रदर ने संत अन्ना सामटोली बी को 2-1 और रेंगारिह ने गोंडवाना ब्रदर को 4-3 से पराजित किया। ताराबोगा ने केवीएस सिमडेगा बी को 5-0, मीनी ब्रदर ने सीडीजे ब्रदर को 4-1 और फरसापानी ने गोंडवाना क्लब सलडेगा को 2-0 से हराया। अंतिम मैच में सेंट मैरीज सामटोली ने डींगुरपानी को 5-0 से शिकस्त दी। मैच से पहले सदर अस्पताल की नर्स मंजुला लकड़ा और उपायुक्त गोपनीय शाखा के कर्मियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में पूर्व खिलाड़ियों को तकनीकी भूमिका का अवसर दिया जा रहा है। नेहा कुमारी और कुंती कुमारी पहली बार जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंपायरिंग कर रही हैं। हॉकी सिमडेगा के अनुसार इससे पूर्व खिलाड़ियों को तकनीकी रूप से दक्ष होने का अवसर मिल रहा है।
आयोजन के दौरान मुख्य रूप से पैंकरासियुस टोप्पो, सुजीत एक्का, रोहित बेसरा, फ्लेबियस तिर्की, संजय तिर्की, बसंत बा, कुनुल भेंगरा, दिव्या डुंगडुंग, नेहा कुमारी, कुंती कुमारी, तलीन तिग्गा, समीर डुंगडुंग, शुशीला कुजूर, अमृता मिंज सहित अन्य, लोग मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

