home page

कोयला घोटाला में एलबी सिंह को ईडी का समन, 09 को हाजिर होने का आदेश

 | 
कोयला घोटाला में एलबी सिंह को ईडी का समन, 09 को हाजिर होने का आदेश


कोयला घोटाला में एलबी सिंह को ईडी का समन, 09 को हाजिर होने का आदेश


रांची, 07 मार्च (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला घोटाले की जांच के दौरान एलबी सिंह को समन जारी कर पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है। एलबी सिंह को सोमवार (नौ मार्च) के दिन 11 बजे तक रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।

इससे पहले भी ईडी ने एलबी सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी कर हाजिर होने का निर्देश दिया था। लेकिन ईडी का समन मिलने के बाद वह बीमार हो गये थे। निर्धारित तिथि पर हाजिर होने के बदले एलबी सिंह ने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए समय मांगा था। ईडी ने एलबी सिंह के अनुरोध को स्वीकार करते हुए सोमवार के दिन हाजिर होने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड और कोलकाता ईडी ने एक ही दिन झारखंड और बंगाल के कोयला व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा था। ईडी कोलकाता की टीम ने अनुप माझी उर्फ लाला के कोयला सिंडिकेट से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापा मारा था। झारखंड ने धनबाद के चर्चित कोयला व्यापारी एलबी सिंह सहित अन्य के ठिकानों पर छापा मारा था। बताया जाता है कि झारखंड के कुछ कोयला व्यापारी भी लाला के कोयला सिंडिकेट से संबंधित हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे