home page

शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे को ईडी का समन

 | 
शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे को ईडी का समन


रांची, 03 जुलाई (हि.स.)। झारखंड के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व वित्त मंत्री और लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को दोबारा समन जारी किया है। अधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि ईडी ने दोनों को 06 और 07 जुलाई को रांची स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित होने को कहा है।

इससे पहले ईडी ने दोनों को 29 और 30 जून को समन किया था, लेकिन वे पूछताछ में शामिल नहीं हो सके थे। दोनों ने एजेंसी से अतिरिक्त समय की मांग करते हुए मामले से संबंधित दस्तावेज तैयार करने के लिए मोहलत देने का अनुरोध किया था। इसके बाद ईडी ने नई तारीख तय करते हुए दोबारा समन जारी किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे