home page

ईडी ने कमलेश सिंह की 85 करोड़ रुपये की 66 एकड़ जमीन जब्त की

 | 
ईडी ने कमलेश सिंह की 85 करोड़ रुपये की 66 एकड़ जमीन जब्त की


रांची, 09 जुलाई (हि.स.)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह की 66 एकड़ जमीन जब्त कर ली है। इस जमीन की कीमत 85 करोड़ रुपये आंकी गयी है।

उल्लेखनीय है कि ईडी ने जमीन कारोबारी कमलेश कुमार सिंह द्वारा जमीन की खरीद बिक्री की जांच के दौरान यह पाया था कि उनके कांके अंचल और नगड़ी अंचल में 66 एकड़ जमीन का फर्जी दस्तावेज बना रखा था। इसमें से कुछ जमीन उसने बेच दी है। बाकी जमीन की खरीद बिक्री अभी नहीं हो सकी है।

ईडी द्वारा इससे पहले जांच के बाद कमलेश सहित अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे