home page

विशेष अभियान 6.0 के तहत सीसीएल में ई-कचरा प्रबंधन अभियान शुरू

 | 
विशेष अभियान 6.0 के तहत सीसीएल में ई-कचरा प्रबंधन अभियान शुरू


रांची, 06 अक्टूबर (हि.स.)। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय स्थित गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर परिसर में मंगलवार को विशेष अभियान 6.0 के तहत ई-कचरा प्रबंधन अभियान का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर

सीसीएल के सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने ई-वेस्ट संग्रहण केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कचरा निस्तारित कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे के प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण करने की बात पर जागरूकता बढाने की बात पर इस तरह के कार्यक्रम बेहद लाभप्रद साबित होंगे।

कार्यक्रम में सीसीएल के ताऊ के एआई अवतार का भी अनावरण किया गया। इसे कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस एवं पब्लिक रिलेशंस विभाग ने तैयार किया है।

सीसीएल के ताऊ कंपनी के विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वीडियो के माध्यम से कंपनी की पहलों और गतिविधियों की जानकारी सरल तरीके से लोगों तक पहुंचाते हैं।

कार्यक्रम स्थल पर विशेष सेल्फी स्टैंड भी बनाया गया, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक तस्वीरें खिंचवाईं।

कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक, महाप्रबंधक और विभागाध्यक्षों ने भी ई-कचरा संग्रहण केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक कचरा जमा कर अभियान में सहभागिता की। इस दौरान निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी और निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनुप हंजुरा सहित महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar