पेडों की छंटाई और मेंटनेंस के कारण रांची के कई इलाकों में 23 को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
रांची, 22 अगस्त (हि.स.)। राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, ओरमांझी अंतर्गत प्रशाखा विकास में
1. 11 केवी विकास फीडर क्षेत्र अंतर्गत पेड़ के डालियों की छंटाई एवं मेंटनेंस का कार्य कराया जाएगा। इससे विकास, रुढ़िया, मेसरा, बिरसा चौक, नयाटोली इलाके में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं 11 केवी चंदवे फीडर के अधीर पडने वाले इलाकों में पेड़ की डाली की छंटाई और मेंटनेंस का कार्य कराया जाएगा। इससे बड़ा उलातू, ओयना, चंदवे, नेवरी, चारी में दोपहर 12 बजे से दोपहर 02 बजे दोपहर तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर सहित अन्य क्षेत्रों में तीन घंटे नहीं रहेगी बिजली
इसके अलावा कुच्चु फीडर क्षेत्र में पेड़ की डाली की छंटाई और मेंटनेंस का कार्य कराया जाएगा। इससे सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अवर प्रमंडल टाटीसिलवे के अंतर्गत 11 केवी गोंदलीपोखर फीडर, 11 केवी प्लांडू फीडर, 11 केवी बंता फीडर एवं 11 केवी रामपुर (सिल्ली) फीडर में मेंटेनेंस और पेडों की डालियों की छंटाई का कार्य कराया जाएगा। इससे अनगड़ा, गेतलसूद, महेशपुर, बानादाग, सियालदाग, बेदवारी, सिमलिया, सिरका, उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी और इसके आसपास का क्षेत्र
प्लांडू, सरवल, जामचुवान, राजाउलातु, रामपुर, गडके एवं इसके आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। साथ ही टूटकी, बंता, पतराहातु, बंसिया, झावरी, करियाडीह एवं इसके आसपास का क्षेत्र तथा सिंहपुर, कुटरू, रामपुर, हलमाद में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
इधर, रांची पूर्वी के टाटीसिलवे सब डिवीजन के अवर प्रमंडल, टाटीसिलवे अधीन (आरडीएसएस) कार्य करने के लिए
हेसाल के पास बाह्य फल एंट्री गेट,
पावर हाउस –टाटीसिलवे, अंगारा फीडर क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 6.30 बजे तक केवल स्टैंगिंग का काम किया जाएगा। वहीं द्वारिका हॉस्पिटल,
पावर हाउस –चडरी के पास ट्रांसफार्मर चार्ज किया जाएगा। इससे सुबह 11.30 बजे से शाम 04 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस इलाके का पूरा फीडर बंद रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

