home page

बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को डीटीओ ने दी सख्त चेतावनी

 | 
बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को डीटीओ ने दी सख्त चेतावनी


बिना हेलमेट वाहन चला रहे चालकों को डीटीओ ने दी सख्त चेतावनी


रामगढ़, 30 मई (हि.स.)। डीसी ऋतुराज के निर्देश पर शनिवार को डीटीओ राजेश एक्का के नेतृत्व में पटेल चौक पर विशेष दोपहिया वाहन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट उपयोग, वाहन संबंधी आवश्यक दस्तावेजों और यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। जांच के क्रम में कई ऐसे वाहन चालक पाए गए जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे। ऐसे चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए कड़ी हिदायत दी गई। भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का निर्देश दिया गया।

डीटीओ ने मौके पर कहा कि हेलमेट केवल कानूनी अनिवार्यता ही नहीं बल्कि जीवन रक्षा का महत्वपूर्ण साधन है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर लगने वाली गंभीर चोटों से बचाव के लिए हेलमेट का नियमित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की।

इस दौरान अधिकारियों की ओर से लोगों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

उक्त अवसर पर एमवीआई मोनू मृणाल, रोड सेफ्टी आईटी असिस्टेंट विकास कुमार, विपुल उरांव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश