home page

डीटीओ ने वाहन जांच अभियान के दौरान 167 वाहनों से वसूला 2.03 लाख जुर्माना

 | 
डीटीओ ने वाहन जांच अभियान के दौरान 167 वाहनों से वसूला 2.03 लाख जुर्माना


रांची, 28 मार्च (हि.स.)। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर शनिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) अखिलेश कुमार की निगरानी में रांची के कांके रोड़, रिंग रोड़, मेसरा, ओरमांझी और तुपुदाना क्षेत्रों में सघन वाहन दस्तावेज जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान कुल 167 वाहनों के कागजातों की जांच की गई। इसमें टैक्स, फिटनेस प्रमाण-पत्र, इंश्योरेंस, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी), परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग शामिल थे।

जांच में कागजात अधूरा या पालन न करने पाए जाने पर 08 वाहनों पर कुल 02 लाख 03 हजार रुपये का दंड लगाया गया। साथ ही, नियमों का उल्लंघन करने वाले 04 वाहनों को ओरमांझी थाना और 03 वाहनों को मेसरा ओपी में जप्त कर सुरक्षित रखा गया है।

टैक्स फेल गाड़ियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे वाहनों की पहचान के लिए संघन जांच अभियान और भी तेज किया जाएगा।

वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि टैक्स फेल गाड़ियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे वाहनों की पहचान के लिए संघन जांच अभियान और भी तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सड़क सुरक्षा बनाए रखने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए आम लोगों से अपने वाहनों के सभी दस्तावेज अपडेट रखने और ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस या बिना इंश्योरेंस के वाहन नहीं चलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिले में यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak