home page

डीआरएम ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

 | 
डीआरएम ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण


लोहरदगा, 16 मई (हि.स.)। रेलवे के डीआरएम करुणा निधि ने लोहरदगा रेलवे स्टेशन का दौरा किया। अधिकारियों की टीम के साथ डीआरएम सबसे पहले इंस्पेक्शन ट्रेन से कोयल नदी के ब्रिज के पास पहुंचे और वहां पुल की मरम्मती कार्य में लगे लोगों से बातचीत की और उनसे जानकारी लेने के बाद काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

कोयल नदी रेलवे ब्रिज से डीआरएम पैदल ही लोहरदगा रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। मौके पर बातचीत करते हुए डीआरएम करुणा निधि ने कहा कि लोहरदगा आने का मकसद था यहां पुल मरमती के काम को देखना ।

उन्होंने कहा कि बरसात के पूर्व पुल मरमती का काम पूरी तरह दुरुस्त हो जाएगा और उसके बाद यहां गाड़ियों की गति तेज हो जाएगी।

डीआरएम ने कहा कि अमृत भारत के तहत लोहरदगा रेलवे स्टेशन का विकास किया गया है और इसका भी उद्घाटन किया जाना है। जिसको लेकर लोहरदगा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया जा रहा है ।

उन्होंने लोहरदगा में रेलवे के अधिकारियों के साथ बातचीत कर पूरी स्थिति की जानकारी ली। डीआरएम ने बताया कि लोहरदगा को अभी दो नई ट्रेन मिली है और भविष्य में कुछ और ट्रेन लोहरदगा होकर गुजरेगी।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लोहरदगा रेलवे स्टेशन इस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन होगा। मौके पर रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर