home page

चितरपुर में लगा डीएल के लिए कैंप, 47 लोगों को दिया गया लर्निंग सर्टिफिकेट

 | 
चितरपुर में लगा डीएल के लिए कैंप, 47 लोगों को दिया गया लर्निंग सर्टिफिकेट


चितरपुर में लगा डीएल के लिए कैंप, 47 लोगों को दिया गया लर्निंग सर्टिफिकेट


रामगढ़, 18 जुलाई (हि.स.)। जिले में वाहन चालकों को ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। शनिवार को चितरपुर प्रखंड में एक दिवसीय कैंप का आयोजन जिला परिवहन विभाग ने किया।

जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) राजेश कुमार एक्का की मौजूदगी में इस कैंप में 47 लोगों को लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराया गया।

डीटीओ ने बताया कि आम नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। वह सीधे क्षेत्र में जाकर ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ट्रैफिक नियमों की जानकारी भी वाहन चालकों को दी जा रही है। उन्होंने बताया कि चितरपुर में लगे कैंप के दौरान कुल 83 लोगों ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया था। इसमें 47 लोग पास हुए और 36 लोग फेल हुए हैं।

डीटीओ ने कहा कि वाहन चलाने से पहले ट्रैफिक नियमों की जानकारी बेहद जरूरी है। ओवर स्पीडिंग नहीं करने और सड़क पर सतर्क रहकर गाड़ी चलाने की जरूरत है। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों का पालन बेहद आवश्यक है। इसके अलावा नशे में गाड़ी नहीं चलाने की हिदायत भी लाइसेंस धारी को दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश