home page

खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर से दबकर चालक की मौत

 | 
खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर से दबकर चालक की मौत


लातेहार, 22 जुलाई (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के दुगिला गांव में बुधवार को खेत की जुताई के दौरान एक ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक राजू उरांव (28)की मौत हो गई।

मृतक राजू उरांव लातेहार जिला मुख्यालय का रहने वाला था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया।

स्थानीय लाेगाें से मिली जानकारी के अनुसार इचाक गांव निवासी मोहम्मद इकरामुल अंसारी के खेत की जुताई के लिए मोहम्मद यूसुफ अंसारी ने ट्रैक्टर लाया था। राजू उरांव ट्रैक्टर का चालक था। बताया गया कि खेत की जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर एक गड्ढे में फंस गया। ट्रैक्टर को बाहर निकालने का प्रयास चालक द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का इंजन पलट गया और चालक उसमें दब गया। घटना के बाद आसपास उपस्थित लोगों ने चालक को सुरक्षित बाहर निकालने का पूरा प्रयास किया ,परंतु वह सफल नहीं हो पाए । बाद में जेसीबी मंगा कर इंजन को हटाया गया और चालक को निकाला गया, परंतु तब तक उसकी मौत हो गई थी।

इधर इस संबंध में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव कुमार