home page

टीबी मरीजों की देखभाल के लिए डॉ सिकंदर सम्मानित

 | 
टीबी मरीजों की देखभाल के लिए डॉ सिकंदर सम्मानित


देवघर, 13 अप्रैल (हि.स.)। देवघर के जिला यक्ष्मा कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान डॉ सिकंदर सिंह को टीबी (टयूबरकुलाेसिस) मरीजों के उपचार और देखभाल में उनकी उत्कृष्ट भूमिका के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान संयुक्त जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संचयन, जिला बीबीडी पदाधिकारी डॉ अभय यादव और वरीय दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद कुमार की ओर से संयुक्त रूप से दिया गया। बताया गया कि डॉ सिकंदर सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य स्तर पर भी पहले सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके समर्पण और सेवा भावना को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ संचयन ने जिले में चल रहे टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। वहीं डॉ अभय यादव ने कहा कि कई टीबी मरीज अब भी सूचीबद्ध नहीं हो पाते हैं, ऐसे में उन्हें चिन्हित कर सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाना जरूरी है। डॉ शरद कुमार ने आम लोगों से अपील किया कि वे आगे आकर टीबी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा बनें, क्योंकि सामूहिक प्रयास से ही इस बीमारी का अंत संभव है। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ सिकंदर सिंह ने कहा कि सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर नीरज राव (पीपीएम), छत्तीश्वर दास (डीपीसी), संतोष कुमार सिंह (एसटीएलएस), श्वेता कुमारी (डीपीएस), बिपिन कुमार (एलटी) सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy