राज्यपाल से संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ संध्या पूरेचा ने की मुलाकात
रांची, 08 मई (हि.स.)। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्षा डॉ संध्या पूरेचा ने रांची के लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर ‘मीट द आर्टिस्ट’ कार्यक्रम, लोक कलाकारों के संरक्षण तथा कला एवं संस्कृति के संवर्धन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
राज्यपाल ने ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को अधिकाधिक अवसर एवं सहयोग प्रदान किए जाने पर बल दिया। इस दौरान क्रिएटिव इकॉनमी, ‘लर्निंग से अर्निंग’ तथा नई शिक्षा नीति के अंतर्गत कला को प्रोत्साहन दिए जाने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर संगीत नाटक अकादमी की महासभा के सदस्य एवं छाऊ केंद्र, चंदनकियारी के संयोजक डॉ० संजय चौधरी भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि डॉ संध्या पूरेचा ने अपने झारखण्ड प्रवास के दौरान विभिन्न गांवों का दौरा कर लोक कलाकारों से संवाद भी किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

