home page

डॉ एके श्रीवास्तव बीएयू पशुपतिनाथ टेंपल मैनेजमेंट कमिटी के बने अध्यक्ष

 | 
डॉ एके श्रीवास्तव बीएयू पशुपतिनाथ टेंपल मैनेजमेंट कमिटी के बने अध्यक्ष


रांची, 10 जुलाई (हि.स.)। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पशु चिकित्सा और पशुपालन संकाय के अवकाश प्राप्त डीन डॉ एके श्रीवास्तव को सात-सदस्यीय बीएयू पशुपतिनाथ टेंपल मैनेजमेंट कमिटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। यह जानकारी कमिटी की ओर से शुक्रवार काे जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

विज्ञप्ति में बताया गया कि डॉ श्रीवास्तव ने शिक्षक और वैज्ञानिक के रूप में बीएयू में 38 वर्षों तक कार्य किया और वे 20 वर्ष यूनिवर्सिटी प्रोफेसर एवं लंबे समय तक पशु उत्पादन तथा प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष रहे। उन्होंने दो वर्ष जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में भी कार्य किया।

इधर, बीएयू परिसर में स्थित छह-सात दशक प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर की प्रबंधन समिति में सचिव के रूप में पंकज वत्सल और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ आशीष कुमार चक्रवर्ती, डॉ अरविंद कुमार सिंह, डॉ सुशील कुमार पांडेय और डॉ शैलेंद्र कुमार रजक काे शामिल किया गया हैं। बीएयू के पशु चिकित्सा संकाय के वर्तमान डीन डॉ आलोक कुमार पांडेय ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व अध्यक्ष डॉ रबींंद्र भक्त ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak