home page

ग्लोबल अवार्ड के लिए चुने गए डॉ अभय को स्पीकर ने किया सम्मानित

 | 
ग्लोबल अवार्ड के लिए चुने गए डॉ अभय को स्पीकर ने किया सम्मानित


रांची, 17 मार्च (हि.स.)। डॉ अभय सागर मिंज को जनजातीय और स्वदेशी अध्ययन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 2026 के प्रतिष्ठित ग्लोबल अवार्ड के लिए चुना गया है। इस क्रम में डॉ मिंज ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) रबीन्द्र नाथ महतो से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर स्पीकर ने उन्हें शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर स्पीकर ने कहा कि यह उपलब्धि राज्य और समाज के लिए गौरव का विषय है और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

यह पुरस्कार 15 मई 2026 को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रदान किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान बागमती यूनेस्को क्लब, जो दुनिया भर में हाशिए पर पड़े समुदायों के सशक्तिकरण और उनकी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए कार्य करने वाले विद्वानों को सम्मानित करता है की ओर से दिया जा रहा है। यह सम्मान उनके निरंतर प्रयासों और आदिवासी समुदायों के उत्थान के प्रति समर्पण और समाज के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए दिया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak