home page

पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में मना दीवाली उत्सव

 | 
पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में मना दीवाली उत्सव


पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में मना दीवाली उत्सव


पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में मना दीवाली उत्सव


पंजाब रेजिमेंटल सेंटर में मना दीवाली उत्सव


रामगढ़, 07 नवंबर (हि.स.)। रामगढ़ कैंट स्थित पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शनिवार को दीपावली मेला का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में सैन्य अधिकारियों, जवानों, उनके परिवारों, बच्चों और अग्निवीर जवानों के साथ सिविलियन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे स्टॉल, स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजक गतिविधियों के बीच पूरा स्टेडियम दीपावली के उल्लास से सराबोर नजर आया।

डिप्टी कमांडेंट मानवेंद्र सिवाच ने बताया कि पंजाब रेजीमेंटल सेंटर में दिवाली मेला सिर्फ पीआरसी के लिए नहीं है, बल्कि यह पूरे रामगढ़ कैंटोनमेंट में रहने वाले निवासियों के लिए लगाया गया है। इस दीवाली मेले में सेना के जवानों और अधिकारियों के साथ-साथ सिविलियन परिवारों को भी शामिल किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि दिवाली की खुशियों को मिलकर बांटे, मेलजोल बढ़ाए, इसीलिए यहां खाने-पीने के स्टॉल के साथ-साथ खेलकूद और मनोरंजन के भी इंतजाम किए गए हैं।

आर्मी वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की वरिष्ठ उपाध्यक्ष रूपिका कौशल ने कहा कि फौजियों के परिवार और सिविलियन के परिवार ने मिलकर दिवाली का उत्सव मनाया है। यह मेला सैन्य परिवारों और सिविलियन परिवारों के बीच तालमेल स्थापित करने के लिए लगाया गया है। सभी के परिवार हैं इसीलिए यहां मनोरंजन खेलकूद और खाने-पीने के इंतजाम हैं। यह सिर्फ खुशियों को बांटने के लिए आयोजित किया गया है।

मेले में स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे। यहां लोगों ने खरीदारी के साथ खान-पान के स्टॉल पर उपलब्ध तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाया। वहीं मनोरंजक खेलों और विभिन्न गतिविधियों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मेले में आयोजित आतिशबाजी (क्रैकर शो) ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। वहीं बंपर रैफल ड्रॉ को लेकर भी सैन्य परिवारों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।

दिवाली मेले का उद्देश्य सैन्य परिवारों को एक साथ त्योहार मनाने का अवसर प्रदान करने के साथ आपसी मेलजोल, भाईचारे और सामुदायिक सौहार्द को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के ब्रिगेडियर उपेंद्र कौशल, उप कमांडेंट कर्नल मानवेंद्र सिवाच सहित अन्य सैन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश