home page

महावीर जयंती पर मरीजों के बीच फल का वितरण

 | 
महावीर जयंती पर मरीजों के बीच फल का वितरण


रांची, 31 मार्च (हि.स.)। महावीर जयंती के अवसर पर भगवान महावीर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर (चैरिटेबल) संस्थान की ओर से मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष संतोष जैन पाटनी, सचिव पंकज सेठी, कमल विनाईका, सह सचिव रोहित जैन सहित अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वयं अपने हाथों से मरीजों को फल वितरित किया। इस दौरान संस्थान के प्रतिनिधियों ने भगवान महावीर की सेवा, त्याग और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने पर जोर दिया।

अध्यक्ष संतोष जैन ने बताया कि संस्थान लगातार समाज कल्याण के कार्यों में सक्रिय है। जरूरतमंद मरीजों को इलाज में आर्थिक सहायता दी जाती है और भगवान महावीर आई हॉस्पिटल के माध्यम से निशुल्क नेत्र जांच और मोतियाबिंद सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। पिछले तीन वर्षों में करीब तीन हजार लोगों की मुफ्त सर्जरी की जा चुकी है।

संस्थान की ओर से भविष्य में अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर और जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल निर्माण की भी योजना है। कार्यक्रम में संस्था के कई सदस्य और कर्मचारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar