home page

रामगढ में दो पक्षों में हुई मारपीट, मॉब लिंचिंग का आरोप

 | 
रामगढ में दो पक्षों में हुई मारपीट, मॉब लिंचिंग का आरोप


रामगढ में दो पक्षों में हुई मारपीट, मॉब लिंचिंग का आरोप


रामगढ़, 24 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के नई सराय मुस्लिम बहुल इलाके में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपीट की घटना ने चंद पलों में ही आपसी विवाद की जगह सांप्रदायिक रंग ले लिया। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से लोग घायल हुए हैं। दोनों ही ओर से रामगढ़ थाने में मारपीट और मॉब लिंचिंग की शिकायत की गई।

रामगढ़ थाना प्रभारी गजेंद्र पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से आए आवेदन पर तत्काल कार्रवाई की गई है। घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। साथ ही दोनों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।

पहला आवेदन नई सराय बस्ती के अमन कुमार राय ने पुलिस को दी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात वे और उसका भाई आदित्य कुमार राय बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोल्डन मुर्गी दुकान के पास नई सराय में परवेज खान, आतिफ रजा, इमरान रजा, अरशद खान ने उसका रास्ता रोका। इस दौरान उन्हें मारपीट की।

अमन ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपिताें ने चिल्लाकर 20-25 महिला पुरुष को वहां बुलाया। इन सभी लोगों ने ईंट पत्थर से उन पर हमला किया और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। मारपीट के क्रम में उनके माता-पिता को भी चोटें लगी हैं। साथ ही उनके पास से नगदी लगभग 9600 और चांदी का एक ब्रेसलेट भी लूट लिया।

वहीं मामले में दूसरा आवेदन अरशद खान ने रामगढ़ थाने में दिया है। अरशद खान ने पुलिस को बताया कि वह चट्टी बाजार से अपनी दुकान के लिए सामान लेकर स्कूटी से लौट रहा था। नईसराय बस्ती में राय टोला के पास उसका सामान सड़क पर गिर गया। नशे में चूर अमन राय और गोलू राय ने उसके साथ गाली गलौज की और उसे वहां से सामान छोड़कर भागने को कहा। विरोध किया तो कई लोगों ने घेर लिया और सामूहिक रूप से उस पर हमला कर दिया। इस हमले में उसका सिर फट गया।

उसने मारपीट के दौरान मॉब लिंचिंग किए जाने बाकी की बात कही है। उसने अमन राय, गोलू राय, गुड्डू राय, राहुल राय, मदन राय, मोहन राय सहित कई लड़कों पर मारपीट करने और मॉब लिंचिंग का आरोप लगाया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश