home page

दिशोम गुरु की पैतृक गांव नेमरा में मनेगी पहली पुण्यतिथि, मुख्यमंत्री पूरे परिवार के साथ होंगे शामिल

 | 

रामगढ़, 31 जुलाई (हि.स.)। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा गांव में मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दिशोम गुरु की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी अभी से ही शुरू हो गई है।

04 अगस्त को आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अभी से ही मुस्तैद हो गया है। डीसी ऋतुराज और एसपी मुकेश कुमार लुनायत जिले के तमाम अधिकारियों के साथ नेमरा गांव पहुंचे और वहां का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के आवास, लुकैयाटांड़ और पूरे रास्ते की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग और टेंट भी लगाए जा रहे हैं।

नेमरा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा भी लगाई जानी है। जिस स्थान से शिबू सोरेन ने आंदोलन की शुरुआत की थी उसी स्थान को प्रतिमा लगाने के लिए चिन्हित किया गया है। उस स्थान पर निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश