home page

सड़क, बिजली और पेयजल के मुद्दे पर हुई दिशा की बैठक

 | 
सड़क, बिजली और पेयजल के मुद्दे पर हुई दिशा की बैठक


रामगढ़, 04 मई (हि.स.)। जिले में विकास योजनाओं को गति देने के लिए दिशा की बैठक सोमवार को हुई। सांसद मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय में आयोजित डिस्टिक डेवलपमेंट कोऑर्डिनेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य और विकास की अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में जेएसएलपीएस संगठनों को मजबूत करने, बिजली के तार और ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने, राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पेंशन योजनाएं को सुचारू रूप से चलाने, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत योजनाओं को समय पर पूरा करने सहित अन्य मुद्दों पर सांसद ने चर्चा की। साथ ही स्वास्थ्य और पेयजल आपूर्ति योजनाओं को और मजबूत करने पर बल दिया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एनएचएआई अधिकारियों को भी उचित निर्देश दिया।

बैठक में विधायक ममता देवी, निर्मल महतो, रोशन लाल चौधरी, डीसी ऋतुराज, अध्यक्ष जिला परिषद सुधा देवी, नगर परिषद् अध्यक्ष कुसुमलता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश