home page

शहर को जाम मुक्त करने को लेकर एसडीओ कार्यालय में हुआ विचार-विमर्श

 | 
शहर को जाम मुक्त करने को लेकर एसडीओ कार्यालय में हुआ विचार-विमर्श


देवघर, 04 अप्रैल (हि.स.)। मधुपुर शहर

को जाम मुक्त करने को लेकर एसडीओ कार्यालय में शनिवार को विचार विमर्श किया गया।

शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने एवं लगातार लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राजीव कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या, अवैध पार्किंग, सड़क अतिक्रमण एवं यातायात नियंत्रण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपस्थित सभी पक्षों ने समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए आपसी समन्वय और सहयोग से कार्य करने का संकल्प लिया।

प्रशासन ने जल्द ही ठोस कार्रवाई एवं आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया, ताकि शहरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, सभी वार्ड पार्षद, प्रशासनिक पदाधिकारी, चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, नागरिक समिति के सदस्य तथा पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy