home page

एचईसी निदेशक कार्मिक और मजदूर संघ के बीच बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा

 | 
एचईसी निदेशक कार्मिक और मजदूर संघ के बीच बैठक में मजदूरों की समस्याओं पर चर्चा


रांची, 11 सितंबर (हि.स.)। भारी इंजीनियरिंग निगम (एचईसी) मुख्यालय में निदेशक (कार्मिक) के घोष और एचईसी मजदूर संघ के महामंत्री रमाशंकर प्रसाद के बीच शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में मजदूर संघ की ओर से पूर्व में प्रबंधन को सौंपी गई विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। माैके पर रमाशंकर प्रसाद ने कहा कि बैठक का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल करना था।

सुनील कुमार ने बताया कि बैठक में सबसे प्रमुख रूप से कर्मचारियों की चिकित्सा सुविधाओं पर चर्चा हुई। संघ की ओर से उठाई गई चिकित्सा संबंधी मांगों के संदर्भ में प्रबंधन ने पारस अस्पताल प्रबंधन के साथ हुई हाल में हुई वार्ता की प्रगति से अवगत कराया। प्रबंधन ने कहा कि एचईसी कर्मियों को बेहतर और निर्बाध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संघ ने कर्मचारियों को प्रत्येक माह समय पर वेतन भुगतान की मांग भी रखी, ताकि कर्मचारी अपने परिवार और बच्चों के साथ त्योहार में खुशियां मना सकें। इसके अलावा एचईसी परिसर स्थित विद्यालयों में कर्मचारियों के बच्चों के लिए 11 वीं और 12 वीं की नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था पर गंभीर चर्चा हुई। प्रबंधन ने इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

बैठक में एचईसी मजदूर संघ के पदाधिकारी सिहत अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar