home page

राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

 | 
राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश


रामगढ़, 23 सितंबर (हि.स.)। ब्रह्मर्षि परिषद के तत्वावधान में बुधवार को शहर के बिजुलिया तालाब रोड स्थित ब्रह्मर्षि धर्मशाला में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दिनकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर केवल राष्ट्रकवि ही नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन से गहराई से जुड़े महान राष्ट्रवादी कवि भी थे। उन्होंने अपनी ओजस्वी कविताओं के माध्यम से देशवासियों में राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता की भावना जगाने का कार्य किया।

उनकी रचनाओं ने लोगों को राष्ट्र के प्रति जागरूक करने के साथ स्वतंत्रता आंदोलन को भी वैचारिक ऊर्जा प्रदान की। कहा कि दिनकर की कविताओं में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और संघर्ष की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। उनका साहित्य आज भी युवाओं को देश और समाज के प्रति अपने दायित्वों के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष अजय मिश्रा, संरक्षक प्रो संजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा, सदस्य संत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश