home page

धनबाद और जमशेदपुर में भी होंगे अब कांग्रेस के महानगर के अध्यक्ष, आलाकमान ने दी सहमति

 | 
धनबाद और जमशेदपुर में भी होंगे अब कांग्रेस के महानगर के अध्यक्ष, आलाकमान ने दी सहमति


रांची, 15 अक्टूबर (हि.स.)। धनबाद और जमशेदपुर में भी अब कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष के पद पर पार्टी के पाधिकारियों का मनोनयन किया जाएगा। इसे लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यपक्ष केशव महतो कमलेश के प्रस्तािव पर पार्टी आलाकमान ने भी सहमति दे दी है।

इस निर्णय से दोनों शहरों में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रदेश अध्यक्ष संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पार्टी की सांगठनिक संरचना को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं।

सिन्हा ने कहा कि धनबाद और जमशेदपुर झारखंड के प्रमुख शहरी केंद्र हैं। इन दोनों शहरों में महानगर अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए पार्टी को एक प्रभावी सांगठनिक मंच मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और पार्टी को बूथ से लेकर महानगर स्तर तक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

महानगर अध्यक्षों के मनोनयन से पार्टी की सांगठनिक जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन होगा और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

सिन्हा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उद्देश्य केवल संगठनात्मक ढांचे का विस्तार करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रखते हुए आम लोगों की समस्याओं और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष को और प्रभावी बनाना है। धनबाद और जमशेदपुर में महानगर अध्यक्षों के मनोनयन का निर्णय इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak