सुदिव्य सोनू के आवास पहुंचीं डीजीपी, परिजनों को बंधाया ढांढस
गिरिडीह, 11 सितंबर (हि.स.)। झारखंड की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
डीजीपी ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद डीजीपी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और इस दुख की घड़ी में उनके प्रति संवेदना जताई।
उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है।
डीजीपी के गिरिडीह पहुंचने पर जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थेे।
आवास पर कुछ देर रुकने के बाद डीजीपी ने अधिकारियों से जिले की पुलिस व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

