home page

श्याम मन्दिर में अत्यंत श्रद्धा से मना देवशयनी एकादशी

 | 
श्याम मन्दिर में अत्यंत श्रद्धा से मना देवशयनी एकादशी


रांची, 25 जुलाई (हि.स.)।

राजधानी रांची के अपर बाजार स्थित अग्रसेन पथ के श्याम मन्दिर में शनिवार को देवशयनी एकादशी उत्सव अत्यंत श्रद्धा भाव से मनाया गया।

एकादशी उत्सव को लेकर मंदिर में प्रातः से ही भक्तों की भीड़ रही। इस पावन अवसर पर श्री श्याम प्रभु को सुंदर नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर जूही, बेला, रजनीगंधा, गुलाब, मोगरा और तुलसी दल की मालाओं से अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया। साथ ही मन्दिर में विराजमान बजरंगबली और शिव परिवार का भी इस अवसर पर विशेष श्रृंगार किया गया।

रात्रि में श्री श्याम प्रभु के जयकारों की बीच पावन ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मण्डल के सदस्यों की ओर से भावपूर्ण संकीर्तन किया गया।

इस अवसर पर भक्तों ने श्याम तेरे भरोसे मेरा ये परिवार है..., तुझको रिझाएंगे भजन तेरा सुनाएंगे.. और खूब सज्यों श्रृंगार खाटू वाले को.. सहित कई भक्तिपूर्ण भजनों की प्रस्तुरती दी।

इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मेवा, फल, खीर चूरमा और केसरिया दूध का भोग अर्पित किया गया।

इसके बाद महाआरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ओम जोशी, रमेश सारस्वत, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, मनोज ढांढणनीयां, नितेश केजरीवाल, नितेश लाखोटिया, विकाश पाडिया सहित अन्य का सहयोग रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak