home page

प्रणामी मंदिर में डांडिया-गरबा में झूमीं महिलाएं

 | 
प्रणामी मंदिर में डांडिया-गरबा में झूमीं महिलाएं


रांंची, 15 अक्टूबर (हि.स.)। प्रणामी ट्रस्ट और नृत्य श्री डांस स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में नवरात्रि के अवसर पर गुरूवार को संगीतमय डांडिया-गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान भक्ति गीत संगीत पर महिलाएं आनंद में झूमीं।

कार्यक्रम में पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया और गरबा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। डांस मास्टर श्रीराम सोनी और नृत्य श्री डांस स्टूडियो की निर्देशिका पिंकी सिंह के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

डीजे पर बजते गरबा गीतों और भक्ति संगीत की धुन पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे।

ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि नवरात्रि पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। साथ ही श्री राधा-कृष्ण की मनमोहक सजावट और श्री राधारानी के आकर्षक शृंगार ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

भक्ति, संगीत और पारंपरिक नृत्य के संगम ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, अरविंद अग्रवाल, दीपेश निराला, पवन पोद्दार, प्रवीण राजगढ़िया सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar