home page

डाक विभाग ने बहनों को दी सौगात, 70 रुपये में देश में कहीं भी भेज सकेंगी राखी

 | 
डाक विभाग ने बहनों को दी सौगात, 70 रुपये में देश में कहीं भी भेज सकेंगी राखी


रामगढ़, 11 जुलाई (हि.स.)। रक्षाबंधन का त्यौहर इस बार डाक विभाग अनोखे तरीके से मना रहा है। विभाग ने त्योहार से पहले ही बहनों को सौगात दी है। इस रक्षा बंधन पर बहनें अपने भाइयों को मात्र 70 रुपये में देश में कहीं भी राखी भेज पाएंगी। डाक विभाग की ओर से इस विशेष पहल की घोषणा की गई है। 70 रुपये में स्पीड पोस्ट के माध्यम से देश के किसी भी कोने में हस्तनिर्मित राखी भेजी जा सकती है।

डाक विभाग की इस पहल का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। साथ ही पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करना और डाक सेवाओं के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस राशि में 55 स्पीड पोस्ट शुल्क, 10 विशेष वाटरप्रूफ राखी लिफाफा और 05 रुपये प्रबंधन शुल्क शामिल है।

रामगढ़ जिले के स्कूलों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

डाक विभाग चाहता है कि रक्षाबंधन के अवसर पर बहनें अपने हाथों से बनाई गई राखियों को अपने प्रियजनों तक भेजें। यह पहल न केवल भाई-बहन के स्नेह को दूर-दराज तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को भी प्रोत्साहित करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश