home page

देवघर एयरपोर्ट पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का हुआ स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

 | 
देवघर एयरपोर्ट पर मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का हुआ स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर


रांची, 02 नवंबर (हि.स.)। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत सोमवार को देवघर पहुंचे। इस दौरान देवघर एयरपोर्ट पर उनके आगमन के दौरान न्यायिक और प्रशासनिक पदाधिकारियों की ओर से उन्हें बुके देकर भव्य स्वागत किया गया।

साथ ही एयरपोर्ट परिसर में मुख्य न्यायाधीश को जैप-01 के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश रोंगोन मुखोपाध्याय, प्रधान जिला न्यायाधीश केके झा, झालसा की सदस्य सचिव कुमारी रंजन अस्थाना, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, डीआईजी अंबर लकड़ा, उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया, पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीणा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार ने मुख्य न्यायाधीश को बुके देकर उनका स्वागत और अभिवादन किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak