आदिवासी संगठनों की सहमति हासिल करे परिसीमन कमिटी : भाकपा माले
रांची, 30 अगस्त (हि.स.)। भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा है कि परिसीमन के पहले आदिवासी संगठनों की सहमति हासिल करे। भक्त ने रविवार को प्रेस भी गति जारी कर कहा कि आदिवासी एकता महाजुटान रैली की घोषणाओं का भाकपा माले समर्थन करती है और मांग करती है कि परिसीमन प्रक्रिया के पहले आरक्षित सीटों के मामले में परिसीमन कमिटी आदिवासी संगठनों की सहमति हासिल करे।
उन्होंने कहा कि जनसंख्या अनुपात के नाम पर आदिवासी सीटों का प्रतिशत या उनकी प्रभावी राजनीतिक स्थिति कमजोर करने की किसी भी कोशिश को भाकपा माले स्वीकार नहीं करेगी।
आदिवासियों की सीटों के प्रतिशत या प्रभावी संख्या में गिरावट, आदिवासी समुदायों की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति पर घातक हमला होगा।
भाकपा माले केंद्र सरकार को सतर्क करती है कि आदिवासी सीटों के प्रतिशत या प्रभावी संख्या में गिरावट की कोई भी कोशिश झारखंड के लिए घातक साबित होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

