home page

मुख्यमंत्री से केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

 | 
मुख्यमंत्री से केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात


रांची, 09 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा परिसर में केंद्रीय सरना समिति, कांके के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को शिष्टाचार मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी सरहुल पूजा की 47 वीं वर्ष की पूर्व संध्या के अवसर पर आयोजित झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम 19 मार्च (गुरुवार) को सरना मैदान, कांके में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, सचिव सूरज टोप्पो, संरक्षक सुमित टोप्पो, फूलमनी टोप्पो, मोहन उरांव, पेपला पहान, गुड़िया टोप्पो एवं मनीष कुमार उपस्थित थे।

वहीं मौके पर विधायक राजेश कच्छप एवं सुरेश कुमार बैठा भी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे